Ballia News: मिलावटी बेसन बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा, मौके से 41 बोरी बेसन किया सील।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्रवण कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ शहर के "कृष्णा नगर" स्थित फैक्ट्री पर अपनी टीम के साथ पहुंच कर बेसन ...

Oct 25, 2024 - 19:47
94 Views
Ballia News: मिलावटी बेसन बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा, मौके से 41 बोरी बेसन किया सील।


Report- S.Asif Hussain zaidi


बड़ी ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां मिलावटी बेसन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में छापा। मौकै से मटर, हल्दी बरामद, टीम ने फैक्ट्री परिसर से 41 बोरी बेसन सील किया। 

श्रवण कुमार मिश्रा -सहायक आयुक्त आज़मगढ़

सूचना के आधार पर आजमगढ़ मण्डल के खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्रवण कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ शहर के "कृष्णा नगर" स्थित फैक्ट्री पर अपनी टीम के साथ पहुंच कर बेसन के नमूने लिया और मौके से 41 बोरी बेसन को सील किया। जिसकी कीमत लगभग 65 हजा़र बताई जा रही है।

Also Read- Gorakhpur News: 30 नवंबर तक पूरा करें आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

बता दे कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर में बिना लाइसेंस के  चलायी जा रही  बेसन बनाने की फैक्ट्री पर पहुंच गये सहायक आयुक्त ने बताया कि दाल के साथ मटर और रंग देने के लिए हल्दी को मिलाकर मिलावटी बेसन बनाकर मार्केट में बेचा जा रहा था जिसको आज हमारी टीम छापेमारी कर बेसन के सैंम्पूल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है । सहायक आयुक्त  ने  बताया कि यह फैक्ट्री मानक के अनुरूप नहीं है और नाहि विभाग द्वारा लाइसेंसी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow