Lucknow: 12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के" अभियान का भव्य आगाज़, अपर श्रमायुक्त कार्यालय में वृक्षारोपण व कार्यशाला आयोजित

केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से विशेष समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

Jun 6, 2026 - 11:01
30 Views
Lucknow: 12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के" अभियान का भव्य आगाज़, अपर श्रमायुक्त कार्यालय में वृक्षारोपण व कार्यशाला आयोजित
12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के" अभियान का भव्य आगाज़, अपर श्रमायुक्त कार्यालय में वृक्षारोपण व कार्यशाला आयोजित

लखनऊ: केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से विशेष समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। "12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के" नाम से संचालित यह विशेष अभियान 5 जून से 21 जून 2026 के मध्य पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ क्षेत्र में इस अभियान का प्रारंभ  कार्यालय अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र (23 ए०पी० सेन रोड, लखनऊ) के परिसर में अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर आयोजित किए गए । अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यालय परिसर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा  वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से श्रमिक बस्ती ऐशबाग में अवस्थित पार्कों में जन-प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक विशाल 'पर्यावरण जागरूकता रैली' निकाली गई। कार्यालय परिसर में 'व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020' पर एक विशेष कार्यशाला (Workshop) का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और हितधारकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यह कड़ा संदेश दिया गया कि सभी शासकीय कार्यालय परिसरों को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में 'प्लास्टिक मुक्त औद्योगिक परिसर' बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Also Read- पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में मतगणना से पहले ही आम आदमी पार्टी को मिली बंपर बढ़त, 80 प्रत्याशी निर्विरोध जीते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow