Hathras: कौमरी एवं टिकारी में लगा आयुष आपके द्वारा शिविर

सासनी के गांव कौमरी और टिकारी में आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देशानुसार संचालित आयुष

Jun 4, 2026 - 21:14
53 Views
Hathras: कौमरी एवं टिकारी में लगा आयुष आपके द्वारा शिविर
आयुष शिविर में उपस्थित चिकित्सक 

हाथरस। सासनी के गांव कौमरी और टिकारी में आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देशानुसार संचालित आयुष आपके द्वार कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में के तहत आयुर्वेदिक आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।गुरूवार को अयोजित शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कौमरी, हाथरस के चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टिकारी, हाथरस के चिकित्साधिकारी डॉ. लालता प्रसाद सहित चिकित्सा टीम द्वारा रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से बुजुर्ग रोगियों, लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए। शिविर में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी विशेष परामर्श भी दिया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार-विहार, योग, दिनचर्या, ऋतुचर्या, गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल, खराब जीवनशैली से उत्पन्न रोगों से बचाव तथा आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को नियमित दिनचर्या, स्वच्छता एवं प्राकृतिक उपायों के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में एक सौ से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चांें का परीक्षण कर उपचार किया गया। सभी रोगियों को उनकी आवश्यकता अनुसार औषधियां वितरित की गईं। शिविर में आयुर्वेद अस्पताल के स्टाफ ओमप्रकाश, अवनीश , रिंकू कुमार एव लाखन सिंह का भी योगदान रहा ।

Also Read- Nutrition Special: पोषण से कुपोषण पर वार: योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow