पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: हरदोई के तीन सीओ बदले, नए अधिकारियों की तैनाती
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत हरदोई में तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का तबादला कर दिया
हरदोई: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत हरदोई में तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर तीन नए अधिकारियों को जिले की कमान सौंपी गई है।
यह फेरबदल प्रदेश भर में हुए 206 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, हरदोई शहर के क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) अंकित मिश्रा को संभल जनपद भेजा गया है।सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह का तबादला फतेहपुर जनपद किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह को चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।हरदोई में खाली हुए इन महत्वपूर्ण पदों पर तीन अनुभवी क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। रायबरेली जनपद से सीओ अमित सिंह, झांसी से लक्ष्मीकांत गौतम और लखनऊ में यूपीपीसीएल (UPPCL) में तैनात सीओ रामसूरत सोनकर को हरदोई स्थानांतरित किया गया है।इस तबादला सूची के जारी होने के बाद जनपद के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। उम्मीद है कि ये नए अधिकारी जल्द ही हरदोई पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगे। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also Read- Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 79 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
What's Your Reaction?




