Ballia: बांसडीह ब्लॉक में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को वितरित किए गए स्कूल बैग

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के नेतृत्व में विकास

Jun 4, 2026 - 19:40
 0  9
Ballia: बांसडीह ब्लॉक में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को वितरित किए गए स्कूल बैग
बांसडीह ब्लॉक में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को वितरित किए गए स्कूल बैग

Report- Syed Asif Hussain.

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के नेतृत्व में विकास खंड बांसडीह में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता एवं महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बांसडीह मनोज कुमार शर्मा ने की। इस दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रमोद पटेल, चंद्र प्रकाश मिश्रा, मंजीत कुमार वर्मा, महिला कल्याण विभाग की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, बैंक सखियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 25 से 30 अध्ययनरत बच्चों को विद्यालयी बैग वितरित किए गए।

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बच्चों को बैग प्रदान करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि "बेटियां पढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा", इसलिए सभी अभिभावक अपनी बेटियों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लें। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की ओर से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह ने खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, बैंक सखियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों एवं बच्चों को महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, विधिक सहायता तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक बनाते हुए उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। सभी प्रतिभागियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन किया गया।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।