Ballia: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में आज से भव्य कार्यक्रम,17 दिनों का महाअभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य मेला और योग कार्यक्रम
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून के मध्य जिले में समेकित जन कल्याण एवं
Report- Syed Asif Hussain zaidi
बलिया। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून के मध्य जिले में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी कार्यक्रमों को प्रभावी, जनसहभागिता आधारित एवं पर्यावरण अनुकूल ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आयोजित होेने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्व निर्धारित करते हुए सभी कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान की शुरुआत 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम से होगी। इस दौरान जनपद में 06 लाख 16 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों एवं नहरों के किनारों पर पौधारोपण किया जाए तथा सिटी फॉरेस्ट विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरुकता अभियान, 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम, 14 से 16 जून तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला, 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी, तथा 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के व्यापक आयोजन के साथ होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत तालाबों के चारों ओर पौधारोपण की रिंग विकसित की जाए तथा गांवों की सड़कों और नदी किनारों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। साथ ही मलिन बस्तियों में जन चौपाल आयोजित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बांसडीह विधायिका केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एडीएम अनिल कुमार एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी
What's Your Reaction?




