Deoband : देवबंद के राजीव भारती बने हाईकोर्ट जज, समाज ने जताया हर्ष

अध्यक्ष सतीश गिरधर व महामंत्री बालेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव भारती ने कपड़े व कास्मेटिक का व्यापार करते हुए 2008 में एडीजे बने। उन्होंने हापुड़, मथुरा समेत कई

Sep 29, 2025 - 19:27
62 Views
Deoband : देवबंद के राजीव भारती बने हाईकोर्ट जज, समाज ने जताया हर्ष
Deoband : देवबंद के राजीव भारती बने हाईकोर्ट जज, समाज ने जताया हर्ष

राजीव भारती ने हाईकोर्ट का जज बनकर न केवल पंजाबी समाज का बल्कि पूरे देवबंद का नाम देश भर में रोशन किया है- सेठ कुलदीप

देवबंद : पंजाबी समाज की बैठक में समाज के होनहार राजीव भारती का प्रयागराज हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। लाजपत नगर कालोनी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि राजीव भारती ने हाईकोर्ट का जज बनकर न केवल पंजाबी समाज का बल्कि पूरे देवबंद का नाम देश भर में रोशन किया है।

संयोजक गुरजोत सिंह सेठी व हेमंत गिरधर ने कहा कि ईमानदार व कर्तव्य निष्ठ राजीव भारती ने रजिस्ट्रार हाईकोर्ट के पद पर रहते हुए ईमानदार जजों को तरजीह दी। देवंबद को भी एडीजे विनित वासवानी, ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह व जज प्रिंस जिंदल के रूप में ईमानदार अधिकारी दिए जिससे पीड़ित को न्याय मिलना सरल व सुलभ हुआ।

अध्यक्ष सतीश गिरधर व महामंत्री बालेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव भारती ने कपड़े व कास्मेटिक का व्यापार करते हुए 2008 में एडीजे बने। उन्होंने हापुड़, मथुरा समेत कई जिलों में जिला जज के रूप सेवाएं दी। उनके भाई व चाचा आज भी नगर में व्यापार कर रहे है। उनकी उपलब्धि से आज उनके परिवार के साथ- साथ पूरा नगर गर्व की अनूभूति कर रहा है। इस दौरान राजेश अजमानी, श्याम लाल भारती, हरिकृष्ण मल्होत्रा, अशोक साहनी, धर्मपाल महाजन, महेंद्र गिरधर, सचिन छाबड़ा, संजय सलूजा, हरविंदर सिंह बेदी, वेद प्रकाश अरोड़ा, गौरव रतड़ा, विजय गिरधर, अशोक गंभीर, डा.सुरेंद्र सोढी, देवेंद्र पाल सिंह, दिनेश ऋषि, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, विनय खुराना, राजीव धींगड़ा, संजीव रसवंत आदि मौजूद रहे।

Also Click : Kanpur : कानपुर ने किया बॉडीक्राफ्ट क्लिनिक एंड सैलून का स्वागत – 31वां क्लिनिक और 32वां सैलून

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow