Pilibhit : सद् आचरण समाज और राष्ट्र को सर्वोत्तम बनाता है- लालता प्रसाद शास्त्री

शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में जनपद के माधोटांडा के गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री

By INA News Desk
Oct 1, 2025 - 23:13
47 Views
Pilibhit : सद् आचरण समाज और राष्ट्र को सर्वोत्तम बनाता है- लालता प्रसाद शास्त्री
Pilibhit : सद् आचरण समाज और राष्ट्र को सर्वोत्तम बनाता है- लालता प्रसाद शास्त्री
Advertisement
Advertisement

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन सैकड़ो महिला और पुरुषों ने यज्ञ में दी आहुतियां

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : माधोटांडा के गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित हो रहे नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने विश्व कल्याण एवं समाज कल्याण हेतु महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी। संस्कार एवं युवा कार्यकर्ता गोष्ठी में लोगों ने गायत्री परिजनों के संतों के द्वारा बताए गए संस्कारों को सीखा। शांतिकुंज हरिद्वार परिवार के लालता प्रसाद शास्त्री ने यज्ञ की महिमा, संस्कारों का पालन आदि के बारे में बताते हुए कहा कि सद् आचरण से समाज एवं राष्ट्र सर्वोत्तम बनता है। 

शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में जनपद के माधोटांडा के गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय नौ कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने शामिल होकर यज्ञ में समाज कल्याण एवं राष्ट्र हेतु महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की। यज्ञ कार्यक्रम के बाद संस्कार एवं युवा कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यज्ञ की महिमा के बारे में बताया गया तथा युवाओं को संस्कारों की शिक्षा दी गई। शाम को संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें शांतिकुंज परिवार के लालता प्रसाद शास्त्री ने संगत में पधारे जनों को बताया कि सद् आचरण समाज और राष्ट्र को सर्वोत्तम बनाता है। उन्होंने बताया कि परिवर्तन का चक्र तेजी से घूम रहा है सामाजिक स्थितियां बदल रही है बाहरी रूप से चारों ओर भौतिक एवं आर्थिक प्रगति दिखाई देती है। सुख सुविधाओं के अंबार लगे हैं। परंतु आंतरिक रूप से मनुष्य टूटता और बिखरता जा रहा है ऐसी समस्याओं से निदान के लिए हम सभी को अपने आप में स्वयं बदलना होगा हम बदलेंगे तो युग बदलेगा। आयोजन में कमलेश सिंह, बृजेंद्र द्विवेदी, सरबजीत पांडे, सचिन कश्यप, आशीष पांडे, कौशल शर्मा, निर्भय सिंह, शत्रुघ्न पांडे आदि मौजूद रहे।

Also Click : ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे खूबसूरत शब्द, पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ के बीच अमेरिकी नीति में बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement