Chhindwara Update : मासूम की कब्र खोदकर निकाला शव, करवाया पोस्टमार्टम, इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने तोड़ा था दम, एडीएम बोले,जिले में अभी तक हुई 14 मौतें

इसके साथ ही एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी वर्तमान में छिंदवाड़ा के आठ बच्चों का उपचार नागपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है जिनकी निग

Oct 5, 2025 - 21:51
 0  38
Chhindwara Update : मासूम की कब्र खोदकर निकाला शव, करवाया पोस्टमार्टम, इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने तोड़ा था दम, एडीएम बोले,जिले में अभी तक हुई 14 मौतें
Chhindwara Update : मासूम की कब्र खोदकर निकाला शव, करवाया पोस्टमार्टम, इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने तोड़ा था दम, एडीएम बोले,जिले में अभी तक हुई 14 मौतें

किडनी फेल होने से मृत बच्चों के आंकड़ों पर मचे कन्फ्यूजन को एडीएम ने किया दूर।

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में बच्चों की किडनी फेल होने से हो रही मौतों के आंकड़ों पर मचे कन्फ्यूजन पर एडीएम धीरेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान वास्तविक स्थिति स्पष्ट की।एडीएम ने बताया कि अभी तक हमने 14 मृत बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवाई है जिसमे 11 परासिया,2 छिन्दवाड़ा और 1 चौरई का प्रकरण शामिल है।इसके साथ ही एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी वर्तमान में छिंदवाड़ा के आठ बच्चों का उपचार नागपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है जिनकी निगरानी के लिए तीन टीम भी नियुक्त की गई है जो लगातार परिजनों से और चिकित्सकों से संपर्क कर समन्वय बनाने का प्रयास कर रही है।

इसके अलावा किडनी फेलियर से मृत बच्ची योजिता ठाकरे के कब्र खोदकर शव निकालने और पोस्टमार्टम करने के सवाल पर एडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके परिजनों की इच्छा थी इसलिए पोस्टमार्टम किया गया इससे ज्यादा मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।इसके साथ ही एडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जो दवाएं प्रतिबंध की गई है ड्रग कंट्रोलर द्वारा जिले में अलग-अलग टीम में बनाकर मेडिकल स्टोर्स में उपलब्धता या अनुपलब्धता पर लगातार छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। 

Also Click : Lucknow : मिशन शक्ति 5.0 - योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow