Deoband : देवबंद में प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

वहां पर संगतों ने प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी,बलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, व स्वर्णजीत कौर

By INA News Desk
Oct 30, 2025 - 23:16
45 Views
Deoband : देवबंद में प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत
Deoband : देवबंद में प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

देवबंद : गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में प्रभातफेरी निकाली जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, कैलाशपुरम कॉलोनी व अशोक विहार होते हुए ब्रह्मपुरी कॉलोनी में सरदार परविंदर सिंह कक्कड़ व विस्मित सिंह कक्कड के आवास पर पहुंची। वहां पर संगतों ने प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी,बलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, व स्वर्णजीत कौर बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरवाणी कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा परविंदर सिंह कक्कड़ को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 2 नवंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाबी के पटियाला से लाई गई पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, वीरेंद्र सिंह उप्पल, अमृत सिंह, प्रिंस कपूर, संदीप सिंह, राजीव कक्कड़, राजपाल सिंह, मोहित मल्होत्रा, अशोक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, SIR प्रक्रिया पर सहयोग मांगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow