Baitul : बैतूल रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फिर गायब, नागरिकों में रोष

लंबे समय से स्टेशन परिसर में स्थापित तिरंगा खराब हालत में था। इसे समय पर बदलने की बजाय पूरी तरह हटा दिया गया। लेकिन नया तिरंगा लगाने में देरी हो रही है। पहले भी इस

Oct 7, 2025 - 20:37
57 Views
Baitul : बैतूल रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फिर गायब, नागरिकों में रोष
रमेश भाटिया( समाजसेवी)

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन परिसर में लगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज एक बार फिर गायब हो गया। पिछले एक माह से यह तिरंगा नदारद है। इस घटना ने रेलवे विभाग की लापरवाही को सामने लाया है। देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगे की अनदेखी से स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से स्टेशन परिसर में स्थापित तिरंगा खराब हालत में था। इसे समय पर बदलने की बजाय पूरी तरह हटा दिया गया। लेकिन नया तिरंगा लगाने में देरी हो रही है। पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है, लेकिन रेलवे प्रबंधन की उदासीनता से समस्या बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इसकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से जल्द नया तिरंगा लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के रमेश भाटिया ने कहा कि बैतूल रेलवे स्टेशन प्रबंधक की लापरवाही से देश के गौरव और आस्था के प्रतीक तिरंगे की उपेक्षा हो रही है। रेलवे अधिकारियों को मामले को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए।

यह घटना रेलवे स्टेशनों पर तिरंगे की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार की योजना का हिस्सा है। बैतूल स्टेशन पर तिरंगा पहले जिले का गौरव बढ़ाने के लिए बड़े हर्ष के साथ लगाया गया था।

Also Click : Hardoi : हरदोई में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को सात वर्ष की सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow