Sambhal : सीसौना घाट गंगा मेले का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया उद्घाटन, बोले बीजेपी ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का सम्मान

मंत्री प्रजापति ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान और महापुरुषों का सम्मान नहीं करते, वही सत्ता से बाहर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का “पप्पू, ट

By INA News Desk
Nov 4, 2025 - 23:23
40 Views
Sambhal : सीसौना घाट गंगा मेले का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया उद्घाटन, बोले बीजेपी ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का सम्मान
Sambhal : सीसौना घाट गंगा मेले का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया उद्घाटन, बोले बीजेपी ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का सम्मान
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को सीसौना घाट गंगा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के गंगा मेलों की बड़ी मान्यता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।मंत्री प्रजापति ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान और महापुरुषों का सम्मान नहीं करते, वही सत्ता से बाहर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का “पप्पू, टप्पू, अप्पू” बयान बिल्कुल सही है, क्योंकि विपक्ष के पास न नीति है, न नीयत। उन्होंने कहा, विपक्षी दलों में महापुरुषों के प्रति श्रद्धा का अभाव है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों के उत्थान के साथ भारतीय संस्कृति को नई दिशा दी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रजापति ने कहा, कांग्रेस राम को नहीं मानती, रामसेतु को नहीं मानती। लेकिन अब देश की जनता सब जान चुकी है। साढ़े पाँच सौ साल बाद देश ने राम मंदिर देखा है, जो अब न केवल भारत बल्कि विश्व में आस्था का केंद्र बन चुका है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदीजी के प्रयासों से आज भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। महाराष्ट्र में बीजेपी नेता टी. राजा द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग और सम्भल सांसद के बयान पर उन्होंने कहा, देश को आगे बढ़ाने वाले महापुरुषों को छिपाकर दूसरे लोगों को लाया गया। बीजेपी सरकार का प्रयास है कि लोग अपने सच्चे महापुरुषों को जानें और उनसे प्रेरणा लें।

Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement