Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई

प्रार्थना सभा में शिक्षकों और छात्रों ने गुरु नानक देव के जीवन और उपदेशों पर भजन, कविताएँ और शबद कीर्तन पेश किए। इंद्रजीत के साथ छात्राओं और संगीत शिक्षक द्वा

By INA News Desk
Nov 4, 2025 - 23:26
27 Views
Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई
Deoband : दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई

देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सुबह विशेष प्रार्थना सभा और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, क्वालिटी हेड नरेंद्र देव शर्मा, क्वालिटी हेड अर्चना शर्मा, उप प्रधानाचार्य तनुज कपिल और हरदीप सिंह ने गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। ‘एक ओंकार सतनाम’ की वाणी से पूरा वातावरण भक्ति से भर गया।प्रार्थना सभा में शिक्षकों और छात्रों ने गुरु नानक देव के जीवन और उपदेशों पर भजन, कविताएँ और शबद कीर्तन पेश किए। इंद्रजीत के साथ छात्राओं और संगीत शिक्षक द्वारा गाया गया ‘मुकत भुगत जुगत तेरी सेवा’ शबद ने सभी को भावुक कर दिया। कक्षा 11 की गर्व भारती और कक्षा 8 की असना उस्मानी ने भाषण दिए, जबकि कक्षा 8 की रुचिका शर्मा ने कविता सुनाई।प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन बताता है कि सच्ची भक्ति कर्म, सत्य और सेवा में है। उन्होंने छात्रों से इन उपदेशों को अपनाने, समय का सही उपयोग करने और ईमानदार रहने को कहा।उप प्रधानाचार्य हरदीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव ने विश्व यात्रा कर समानता, भाईचारा और सत्य का संदेश दिया तथा जाति-धर्म के भेद मिटाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 की जैना खान और उजैफा ने किया। सभी शिक्षक, छात्र और प्रशासनिक सदस्य मौजूद रहे।

Also Click : ICU में भर्ती थीं दादी और इधर देश के लिए खेल रही थी बेटी, फिर दे दिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का तोहफा, पढ़िए अनकही दास्तां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow