Hardoi : जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने गंगा में छोड़े मछली के बच्चे, जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजघाट पर मत्स्य विभाग ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर जैव विविधता संरक्षण और प्रदूषण मुक्त गंगा के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर

By INA News Desk
Nov 4, 2025 - 23:34
31 Views
Hardoi : जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने गंगा में छोड़े मछली के बच्चे, जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hardoi : जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने गंगा में छोड़े मछली के बच्चे, जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदोई के राजघाट पर मत्स्य विभाग ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर जैव विविधता संरक्षण और प्रदूषण मुक्त गंगा के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर रिचिंग कार्यक्रम और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और विशिष्ट अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने गंगा की धारा में जीवित मछली के बच्चे प्रवाहित किए। उन्होंने गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए जनता की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के जरिए गंगा नदी में मत्स्य संपदा बनाए रखने के लिए लगभग दो लाख से अधिक जीवित मछली के बच्चे छोड़े गए। इस अवसर पर मत्स्य विभाग प्रभारी अधिकारी धनंजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता सहित मत्स्य विभाग और जिला पंचायत के कर्मचारी, मत्स्य पालक तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Also Click : Sambhal : सीसौना घाट गंगा मेले का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया उद्घाटन, बोले बीजेपी ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow