Hardoi : सवायजपुर में पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर चोर गिरफ्तार, दो घायल
पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। सवायजपुर थाना क्षेत्र में मंतीपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध दिखे। उन्हें रोकने पर
हरदोई। पुलिस ने शटर काटकर दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। लोनार थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दो आरोपियों बिजेंद्र पुत्र रामलाल निवासी रमपुरा थाना पसगवां लखीमपुर खीरी तथा नेत्रपाल पुत्र लक्ष्मण उर्फ बाबा निवासी मिलकिया थाना निगोही शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के तीन सदस्य मौके से भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। सवायजपुर थाना क्षेत्र में मंतीपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध दिखे। उन्हें रोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दो आरोपी देवी पुत्र ललता निवासी मिलकिया थाना निगोही शाहजहांपुर तथा रूपराम पुत्र बिजेंद्र निवासी रमपुरा थाना पसगवां लखीमपुर खीरी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे आरोपी हरिराम पुत्र माधव निवासी मिलकिया थाना निगोही शाहजहांपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
आरोपियों से 56 हजार रुपये नकद, तीन तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखे तथा शटर काटने के औजार बोल्ट कटर, पलास, पेंचकस और बेलचा बरामद हुए। गिरोह दिन में दुकानों की रेकी करता था और रात में शटर काटकर चोरी करता था। आरोपियों ने सवायजपुर, लोनार और बेहटा गोकुल थानों में हुई कई चोरियों को कबूल किया।
देवी के खिलाफ गाजीपुर और कन्नौज में कई मुकदमे दर्ज हैं। रूपराम के खिलाफ लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर में मामले हैं। बिजेंद्र के खिलाफ लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में मुकदमे हैं।
गिरफ्तारी करने वाली सवायजपुर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवींस कुमार, शिवशंकर मिश्रा, मनोज यादव, आशुतोष गुप्ता, अरविंद कुमार, संजय मौर्य, कृष्णवीर, यशवंत यादव और प्रवेश नागर शामिल रहे। लोनार पुलिस टीम में प्रेम सागर, अवधेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, विमलेश, रामपाल, सतीश कुमार, ओमप्रकाश और सतेंद्र कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?











