Hardoi : गौशाला में बदहाली पर भड़का गौ रक्षा संगठन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

निरीक्षण के दौरान मृत गायों के अवशेष तथा जीवित गायें गंभीर रूप से घायल व अत्यंत खराब हालत में पाई गईं, जिसे देखकर गौ रक्षा टीम में भारी आक्रोश व्याप्त

By INA News Desk
Dec 28, 2025 - 20:42
124 Views
Hardoi : गौशाला में बदहाली पर भड़का गौ रक्षा संगठन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Hardoi : गौशाला में बदहाली पर भड़का गौ रक्षा संगठन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Report : मुकेश सिंह

संडीला(हरदोई) : ग्राम चंदौली, ग्राम पंचायत भटौली थाना कासिमपुर स्थित गौशाला में गायों की दुर्दशा की सूचना पर भारत गौ रक्षा मिशन के जिला अध्यक्ष पवन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान मृत गायों के अवशेष तथा जीवित गायें गंभीर रूप से घायल व अत्यंत खराब हालत में पाई गईं, जिसे देखकर गौ रक्षा टीम में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।हालांकि संयम बरतते हुए टीम ने एसडीएम महोदया को संबोधित कानूनगो को लिखित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, वहीं महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष को सूचना मिलने पर उन्होंने भी एसडीएम साहिबा से फोन पर वार्ता कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की मांग की, साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो गौ रक्षा टीम धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow