मऊ में पहला रोजगार मेला: मंत्री ए.के. शर्मा ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश ।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन (मऊ) के गांधी मैदान में आयोजित रोजगार मेला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार

By INA News Desk
Jan 30, 2026 - 19:11
43 Views
मऊ में पहला रोजगार मेला: मंत्री ए.के. शर्मा ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश ।
मऊ में पहला रोजगार मेला: मंत्री ए.के. शर्मा ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश ।
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मधुबन (मऊ) के गांधी मैदान में आयोजित रोजगार मेला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार मेला के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मधुबन के इतिहास में यह पहला अवसर है जब रोजगार मेला आयोजित किया गया है। रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोटी-रोजगार देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि परदहा की बंद पड़ी मिल को औद्योगिक संकुल के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से लोग अपनी आजीविका चला सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत केवल मधुबन क्षेत्र में ही लगभग 700 लोगों को पौने दो करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पहले एप्पल जैसी वैश्विक कंपनियां भारत में अपनी फैक्ट्रियां नहीं लगाती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पुरुषार्थ के कारण आज बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित हो रही हैं। मंत्री श्री शर्मा ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर बोलते हुए मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि मधुबन क्षेत्र में लगभग 700 आवास आवेदनों को स्वीकृति मिली है, जिनमें से 80 से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंच चुकी है तथा शेष लाभार्थियों के खातों में भी शीघ्र धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आवास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की देन है और इसके लिए लाभार्थियों को कहीं भी एक रुपये देने की आवश्यकता नहीं है। जिन पात्र लोगों के पास आवास नहीं है, उन्हें निश्चित रूप से इस योजना का लाभ मिलेगा।

मंत्री श्री शर्मा ने विद्युत व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मधुबन में विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। नए विद्युत स्टेशन बनाए गए हैं तथा कई सब-स्टेशनों की क्षमता का विस्तार किया गया है। उन्होंने विद्युत बिल राहत योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि मधुबन में कुल 918 कैंप लगाए गए, जिनमें 14,644 लोगों को लाभ मिला और लगभग 25 करोड़ रुपये की बचत हुई। वहीं पूरे मऊ जनपद में अब तक 3,500 कैंप आयोजित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 5,500 उपभोक्ताओं को लगभग 75 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मधुबन और मऊ के लोगों के लिए सरकार रोजगार, विकास और समृद्धि की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

रोजगार मेला में मंत्री श्री शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों प्रीति कुमारी, अंशु कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार, रोशन कुमार, अर्जुन सोनकर एवं सुनील सोनकर आदि को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री महिला आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों गिरिजा देवी, तेतरी, वेद प्रकाश साहनी, माधुरी ममता, तारा देवी, सीमा मौर्य, महिमा भारती आदि को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। रोजगार मेला में राया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (मऊ), गतिमान एग्रो फॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, अशोक लीलैंड (रुद्रपुर, उत्तराखंड), जेएमआर प्राइवेट लिमिटेड, याजकी प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (मऊ), पेरिग्रीन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड (लखनऊ) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Also Read- Lucknow: जापान के साथ यूपी की बड़ी पहल: ग्रीन हाइड्रोजन में दो केंद्र, 200 CEOs का प्रस्तावित भ्रमण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement