शाहजहांपुर न्यूज़: एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। 

By INA News Desk
Jun 29, 2024 - 21:25
49 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: एक जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। 
  • डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक संपन्न

फै़याज़ साग़री \ शाहजहांपुर। जनपद में 01 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा जो कि आगामी 31 जुलाई तक संचालित रहेगा। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित होने एवं कार्य प्रगति ठीक ना होने पर वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण दिये जाने हेतु निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी तिलहर द्वारा अनुपस्थित होने पर जवाब तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत जनपद स्तरीय द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। डीएम  ने सभी संबंधित विभागों से तैयारीयों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपने-अपने विभाग द्वारा करायी जाने वाली गतिविधियों की प्रतिदिन कार्यवाही से जिला मलेरिया अधिकारी को अवगत कराएं।

उन्होंने मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि लापरवाही करने वाले विभागों के अधिकारियों के प्रति कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभागों का योगदान अच्छे ढंग से होना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नाला नालियों की साफ सफाई सही ढंग से होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारियों के कार्य का सत्यापन औचक कराया जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोग नियंत्रण संबंधी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए अभियान चलाकर सफाई होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग शासन द्वारा दिए गए कार्यों व लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करें।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां ब्लॉक, तहसील व जनपद स्तर पर आयोजित होती रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों  को गंभीरता से करें, कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सीएमओ आरके गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर, युनिसेफ जिला समन्वयक हुदा जेहरा,  सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement