देवबंद न्यूज़: इंसाफ न मिलने पर महिला ने दी बच्चों सहित आत्मदाह की चेतावनी।

By INA News Desk
Jun 29, 2024 - 11:52
104 Views
देवबंद न्यूज़: इंसाफ न मिलने पर महिला ने दी बच्चों सहित आत्मदाह की चेतावनी।
Advertisement
Advertisement
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
  • ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप

देवबंद। ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए देवीकुंड निवासी रजनी ने इंसाफ न मिलने पर चार बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शुक्रवार को रजनी ने बताया कि कुछ समय पूर्व पति लिल्लू वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ससुरालियों उसे परेशान करने लगे। जिसके चलते वह अपने चार बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी। जबकि मकान उसके नाम है।

आरोप है कि ससुराली फर्जी कागज तैयार करके मकान को बेचने का षडयंत्र रच रहे हैं। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह चारों बच्चों सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement