Hardoi : हरदोई में अनियंत्रित कंटेनर ने कई लोगों को रौंदा, महिला की मौत और 15 घायल
हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और वा
लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने भारी तबाही मचाई। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे मौजूद लोगों और दुकानों को रौंदते हुए निकल गया, जिससे एक अज्ञात महिला की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, कंटेनर चालक नशे में था और उसने सड़क किनारे खड़े ठेलों, ऑटो और बाइक को एक-एक करके टक्कर मारी।
हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में रमेश, पवन कुमार, रुचि, मुकेश, पिंटू, खुशीराम, नरेश, हरिश्चंद्र, महेंद्र, राहुल और प्रियांशु सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









