Hardoi : शट अप- शट अप, प्रिंसिपल ने अभिभावक को दी गालियां और नाम काटने की धमकी, महिला ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण जब उन्होंने स्कूल से कुछ समय मांगा और प्रिंसिपल से बात करने पहुंचीं, तो उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें अपमानजनक शब्द कहे और बच्चों का नाम स्कूल से काटने की धमकी देते हु
हरदोई के एसपी तिराहा स्थित एक नामी निजी स्कूल में कॉपी-किताबों की खरीद को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर मनमानी करने और अभिभावक के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा ने बताया कि स्कूल ने पहले बाहरी दुकान से कोर्स सामग्री खरीदने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में नियम बदलते हुए केवल स्कूल से ही महंगी कॉपियां खरीदने का दबाव बनाया। इन कॉपियों की कीमत करीब 1200 रुपये बताई गई है।
पीड़िता के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण जब उन्होंने स्कूल से कुछ समय मांगा और प्रिंसिपल से बात करने पहुंचीं, तो उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें अपमानजनक शब्द कहे और बच्चों का नाम स्कूल से काटने की धमकी देते हुए वहां से जाने को कह दिया। इस दौरान अन्य अभिभावकों की मौजूदगी में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल महिला को बात करने से रोकती और उन पर चिल्लाती नजर आ रही हैं।
इस घटना के बाद शहर के निजी स्कूलों द्वारा जबरन अपनी दुकानों से सामान बेचने और अभिभावकों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर विरोध शुरू हो गया है। नीलम वर्मा ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत दी है और स्कूल प्रबंधन सहित दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। जिला प्रशासन अब इस मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की तैयारी में है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









