Sitapur : सगी बहन की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फोन पर बात करने से थे नाराज

पूछताछ के दौरान पकड़े गए भाइयों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अपनी बहन के फोन पर बात करने की आदत से परेशान थे। बार-बार मना करने के बाद भी जब वह नहीं मानी, तो गुस्से में आकर उ

Mar 27, 2026 - 22:13
 0  10
Sitapur : सगी बहन की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फोन पर बात करने से थे नाराज
Sitapur : सगी बहन की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फोन पर बात करने से थे नाराज

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लौली नहर पट्टी के पास मोनिका नाम की युवती का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतका मछरेहटा क्षेत्र के सतनपुर की रहने वाली थी। संदना पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर मृतका के भाइयों महानन्द और शिवाकान्त को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए भाइयों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अपनी बहन के फोन पर बात करने की आदत से परेशान थे। बार-बार मना करने के बाद भी जब वह नहीं मानी, तो गुस्से में आकर उन्होंने लोहे के औजार से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को नहर के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का बेलचा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष अरविन्द कटियार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow