Saharanpur: सहारनपुर पुलिस का डबल एक्शन एक रात में दो बड़ी जबरदस्त मुठभेड़।

ज़िले में अब कानून की भाषा बदल चुकी है यहां अब चेतावनी नहीं, सीधा एक्शन होता है बीती रात जनपद पुलिस ने दो मोर्चों पर

Mar 27, 2026 - 10:39
 0  20
Saharanpur: सहारनपुर पुलिस का डबल एक्शन एक रात में दो बड़ी जबरदस्त मुठभेड़।
सहारनपुर पुलिस का डबल एक्शन एक रात में दो बड़ी जबरदस्त मुठभेड़।
  • थाना जनकपुरी व सरसावा मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर व एक लुटेरा घायल
  • हथियार-नकदी बरामद अपराधियों पर क़हर बनकर टूट रही पुलिस-मचा हड़कम्प

सहारनपुर: ज़िले में अब कानून की भाषा बदल चुकी है यहां अब चेतावनी नहीं, सीधा एक्शन होता है बीती रात जनपद पुलिस ने दो मोर्चों पर ऐसा प्रहार किया कि अपराध की रीढ़ तक हिल गई थाना सरसावा और थाना जनकपुरी में हुई मुठभेड़ों ने साफ कर दिया कि अब अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा एसएसपी अभिनन्दन के मार्गदर्शन में दोनों बड़ी क़ामयाबी मिली एसएसपी लगातार अपराध को रोकने व अपराधियों पर कड़ा एक्शन ले रहे है पुलिस कप्तान के नेतृत्व में थाना सरसावा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए हाईवे पर चेकिंग के दौरान बदमाशों को घेरा जैसे ही पुलिस ने रोकने का इशारा किया, अपराधियों ने सीधे गोलियां बरसानी शुरू कर दीं लेकिन यह सरसावा पुलिस थी जो झुकने वाली नहीं जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर मुर्सलीन उर्फ गांधी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया यह वही अपराधी है, जिसने चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों से इलाके में दहशत फैला रखी थी उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई यानी अपराध का पूरा सामान वही दूसरी तरफ थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी इंचार्ज संजय शर्मा की तेज़ और निर्णायक भूमिका ने खेल पलट दिया क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी पर कहर बनकर टूटी पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे लूट के वांछित आरोपी हरदयाल को जंगल में घेर लिया गया उसने बचने के लिए गोलियां चलाईं, लेकिन पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई ने उसे जमीन पर ला दिया पैर में गोली लगते ही उसका आतंक खत्म हो गया उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, नगदी और लूट का सामान बरामद हुआ हरदयाल का आपराधिक इतिहास खुद उसकी कहानी बयान करता है लूट, एनडीपीएस और चोरी जैसे गंभीर अपराधों की लंबी फेहरिस्त यह सिर्फ दो मुठभेड़ नहीं हैं यह सहारनपुर पुलिस का खुला ऐलान है जो गोली चलाएगा, वह कानून के निशाने पर आएगा और गोली खायेगा अब यह साफ है सहारनपुर में अपराध करना आसान नहीं, यहां पुलिस की गोली से बचना नामुमकिन है। 

Also Read- Lucknow: माँ गंगा पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का तीखा प्रहार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।