Lucknow: माँ गंगा पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का तीखा प्रहार। 

माँ गंगा के संबंध में सपा प्रमुख द्वारा हाल ही में दिए गए बयान पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा

Mar 19, 2026 - 16:10
167 Views
Lucknow: माँ गंगा पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का तीखा प्रहार। 
माँ गंगा पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का तीखा प्रहार। 
  • सपा प्रमुख का बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है: डॉ. राजेश्वर सिंह
  • माँ गंगा को राजनीति से दूर रखने की अपील, सपा प्रमुख के बयान पर विधायक ने जताई कड़ी आपत्ति

लखनऊ: माँ गंगा के संबंध में सपा प्रमुख द्वारा हाल ही में दिए गए बयान पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “माँ गंगा भारत की आत्मा हैं। सनातन परंपरा में उनका स्थान केवल एक नदी का नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी शक्ति के रूप में है। ऐसे पवित्र विषयों को राजनीतिक बयानबाज़ी का हिस्सा बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है।

उन्होंने आगे कहा, “यह वही सोच है जिसने पहले भी रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई, राम मंदिर का विरोध किया, और अब माँ गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बनाने का प्रयास कर रही है। यह लगातार सनातन परंपराओं को कमजोर करने की मानसिकता को दर्शाता है।”

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि माँ गंगा किसी भी प्रकार की राजनीति का विषय नहीं हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और आस्था का आधार हैं। उन्होंने कहा, “यह केवल एक बयान नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान है। ऐसी असंवेदनशीलता समाज में विभाजन पैदा करती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

देशवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “समय आ गया है कि हर हिंदू अपनी आस्था के सम्मान के लिए मुखर हो। देश की जनता ऐसी सोच और राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी, जो हमारी परंपराओं और आस्था का अपमान करे। अंत में उन्होंने कहा, “माँ गंगा का सम्मान और उनकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Also Read- Lucknow: जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow