Ambedkarnagar : जलालपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव, भक्ति भजनों से गूंजा रामलीला मैदान
कार्यक्रम के दौरान गायक अंकुर तिवारी ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे लोग मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। इस पावन अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता, कोतवाल अजय प्रताप यादव, राम
अंबेडकरनगर के जलालपुर में रामलीला सेवा समिति द्वारा भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की। इस अवसर पर पूरा परिसर आस्था के रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जन्म की खुशियां मनाईं। विशेष पूजा-अर्चना, मधुर भजन-कीर्तन और विशाल प्रसाद वितरण ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। मुख्य यजमान राधेश्याम शुक्ल और विकास निषाद ने सपत्नीक पूजन कार्य संपन्न किया। पंडित रामदौर मिश्र ने विधि-विधान से सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए।
कार्यक्रम के दौरान गायक अंकुर तिवारी ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे लोग मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। इस पावन अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता, कोतवाल अजय प्रताप यादव, राम प्रकाश यादव, अतेंद्र त्रिपाठी, संदीप अग्रहरि, आशुतोष श्रीवास्तव और चंद्रिका प्रसाद सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान राम की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। राम किशोर राजभर, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राम चंद्र जायसवाल, विनोद मेहरोत्रा, आशाराम मौर्य और दिलीप यादव जैसे अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समिति के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की मेहनत से यह आयोजन बेहद सफल और यादगार रहा।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









