Saharanpur: चर्चित पैलेस पर प्रशासन का शिकंजा कड़ा, दोबारा सीलिंग की तैयारी, विरोध करने वालों पर FIR के संकेत। 

सहारनपुर में चर्चित बैंक्वेट हॉल ‘चर्चित पैलेस’ एक बार फिर प्रशासन के निशाने पर आ गया है। नियमों के उल्लंघन और पूर्व में की गई कार्रवाई

Mar 31, 2026 - 11:11
37 Views
Saharanpur: चर्चित पैलेस पर प्रशासन का शिकंजा कड़ा, दोबारा सीलिंग की तैयारी, विरोध करने वालों पर FIR के संकेत। 
चर्चित पैलेस पर प्रशासन का शिकंजा कड़ा, दोबारा सीलिंग की तैयारी, विरोध करने वालों पर FIR के संकेत। 

सहारनपुर। सहारनपुर में चर्चित बैंक्वेट हॉल ‘चर्चित पैलेस’ एक बार फिर प्रशासन के निशाने पर आ गया है। नियमों के उल्लंघन और पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद संचालन जारी रहने की शिकायतों के बाद अब प्रशासन दोबारा सीलिंग की तैयारी में है।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ की जाएगी और मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहने के संकेत हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पिछली कार्रवाई के दौरान विरोध करने वाले लोगों पर भी इस बार नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा डालता है या विरोध करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। इस बार की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
उधर, शहर में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई। 

Also Read- Lucknow: इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow