Ayodhya : अयोध्या इस्कॉन में राम नवमी पर भक्ति और सेवा का संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गीता मनीषी देवशेखर विष्णु दास ने विश्व शांति और युद्ध रोकने के लिए विशेष प्रार्थना की। शाम के समय वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का पंच अभिषेक किया गया। इसके साथ ही सोहर

Mar 27, 2026 - 23:07
 0  11
Ayodhya : अयोध्या इस्कॉन में राम नवमी पर भक्ति और सेवा का संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Ayodhya : अयोध्या इस्कॉन में राम नवमी पर भक्ति और सेवा का संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम में इस्कॉन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ भक्ति और निस्वार्थ सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आयोजन की शुरुआत विशाल अन्न सेवा से हुई, जिसमें लगभग 3000 श्रद्धालुओं को शुद्ध सात्विक प्रसाद बांटा गया। इस सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने पूरी रात मेहनत कर प्रसाद तैयार किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और विहिप नेता अभय सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

इस विशेष अवसर पर गीता मनीषी देवशेखर विष्णु दास ने विश्व शांति और युद्ध रोकने के लिए विशेष प्रार्थना की। शाम के समय वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का पंच अभिषेक किया गया। इसके साथ ही सोहर गीत और रामलीला नाटक की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद भक्तों को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow