गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
सावन के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक व हवन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
सावन मास के दूसरे सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया। अनुष्ठान की समाप्ति के बाद उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की।
गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री ने भगवान शिव को बेलपत्र, दूर्वा, मदार का फूल और कमल का पुष्प अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने गंगाजल और गाय के दूध से पवित्र शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान मठ के विद्वान आचार्यों और पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राष्टाध्यायी के पाठ से पूजा संपन्न कराई।
रुद्राभिषेक की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक परंपरा के अनुसार हवन कुंड में आहुतियां दीं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने राज्य के नागरिकों के खुशहाल, शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Also Click : हरदोई में CDO का एक्शन: NRC में मिली खामियां, प्रभारी और 13 CDPO को नोटिस के निर्देश
What's Your Reaction?



