Hardoi: शिक्षा और सम्मान का संगम: सुन्दरपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव में चमके नन्हे सितारे। 

संडीला क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय सुन्दरपुर में 30 मार्च 2026 को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक

Mar 30, 2026 - 18:09
92 Views
Hardoi: शिक्षा और सम्मान का संगम: सुन्दरपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव में चमके नन्हे सितारे। 
शिक्षा और सम्मान का संगम: सुन्दरपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव में चमके नन्हे सितारे। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी 

संडीला क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय सुन्दरपुर में 30 मार्च 2026 को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारायणी भाटिया (आईएएस), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी संडीला द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम विलास यादव ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी संडीला डॉ. निधि राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले एक-एक छात्र को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन सर्वेंद्र कुमार द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनंत कुमार के नेतृत्व में समस्त स्टाफ का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर शिक्षक आनंद कुमार गौतम, अनिल कुमार, रुचि सिंह, तरुण कुमार गोस्वामी, वंदना शर्मा, रीता देवी, रमाकान्ती, दुर्गेश जायसवाल, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। समारोह में बच्चों की प्रतिभा को मंच मिला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Also Read- Hardoi: दोहरे हत्याकांड में 3 दोषियों को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow