Hardoi: दोहरे हत्याकांड में 3 दोषियों को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता।

ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननीय न्यायालय

Mar 28, 2026 - 22:24
77 Views
Hardoi: दोहरे हत्याकांड में 3 दोषियों को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता।
दोहरे हत्याकांड में 3 दोषियों को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता।

हरदोई। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननीय न्यायालय एएसजे-3, जनपद हरदोई ने दोहरे हत्याकांड के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह मामला थाना बेनीगंज क्षेत्र का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अवैध शस्त्र से दो व्यक्तियों की हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 230/08 के तहत धारा 302, 307, 506(2), 149 व 148 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।

न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी 1. कल्लू सिंह पुत्र भन्ना सिंह, 2. स्पोर्ट सिंह पुत्र सूरजभान सिंह और 3. प्रमोद कुमार सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरिनाम सिंह को दोषी पाया। अदालत ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ प्रत्येक पर 19-19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सटीक विवेचना और मजबूत पैरवी के कारण आरोपियों को सजा दिलाने में सफलता मिली, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read- Hardoi: जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम आगमन, व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow