Hardoi: जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम आगमन, व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत। 

संडीला महेंद्र कुमार सोनी बीजेपी टीम के जिला उपाध्यक्ष हरदोई बनने के बाद आज सोम कताई मील एरिया में प्रथम आगमन पर एक भव्य

Mar 28, 2026 - 21:07
70 Views
Hardoi: जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम आगमन, व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत। 
जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम आगमन, व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत। 

रिपोर्ट-मुकेश सिंह 

संडीला महेंद्र कुमार सोनी बीजेपी टीम के जिला उपाध्यक्ष हरदोई बनने के बाद आज सोम कताई मील एरिया में प्रथम आगमन पर एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने फूल-मालाओं व शुभकामनाओं के साथ अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। अंत में सभी ने एक स्वर में “जय भाजपा, तय भाजपा” का नारा लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Also Read- हरदोई में डबल मर्डर केस का खुलासा: सुरसा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow