Hardoi: ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को संडीला पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

थाना संडीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामी अपराधी मुनीश पुत्र रतन निवासी

Mar 28, 2026 - 21:02
68 Views
Hardoi: ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को संडीला पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को संडीला पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला/हरदोई। थाना संडीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामी अपराधी मुनीश पुत्र रतन निवासी ग्राम गोसवा डोंगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना संडीला में मु0अ0सं0 69/26 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के उद्देश्य से गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। समाज विरोधी कृत्यों के चलते उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 मुकेश कुमार, कांस्टेबल हरिओम सिंह, कांस्टेबल रंजीत,और कांस्टेबल सुखराम शामिल रहे। संडीला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Also Read- हरदोई में डबल मर्डर केस का खुलासा: सुरसा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow