Hardoi: यूपीपीसीएस में शानदार सफलता- किसान के बेटे मानवेंद्र बने डिप्टी जेलर, संडीला में खुशी की लहर।
संडीला क्षेत्र के मंगरा मजरा अटसालिया गांव के लिए यह गर्व का पल है कि यहां के निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में
रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी
संडीला क्षेत्र के मंगरा मजरा अटसालिया गांव के लिए यह गर्व का पल है कि यहां के निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी जेलर पद पर चयन पाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
मानवेंद्र एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता जितेंद्र सिंह भदौरिया खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मानवेंद्र ने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चाचा व ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह भदौरिया सहित ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। लोगों ने इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
मानवेंद्र की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है।
What's Your Reaction?









