Sambhal: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बोले सांसद बर्क, 'गलत नीतियों के खिलाफ अब जनता भी उठा रही है आवाज'।
अमेरिका के करीब 50 शहरों में पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर संभल से सांसद Ziaur Rahman Barq ने तीखी
उवैस दानिश, सम्भल
अमेरिका के करीब 50 शहरों में पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर संभल से सांसद Ziaur Rahman Barq ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ बाहरी देशों के लोग ही नहीं, बल्कि खुद अमेरिका की जनता भी वहां की नीतियों को गलत मानने लगी है।
सांसद बर्क ने कहा कि लंबे समय से अमेरिका की नीतियों पर सवाल उठते रहे हैं, खासकर जबरन युद्ध और अन्य देशों के अधिकारों में दखल देने को लेकर। उनका कहना है कि अब अमेरिका के नागरिक भी इस बात को समझ रहे हैं कि ऐसी नीतियां न केवल अन्य देशों के लिए नुकसानदेह हैं, बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी हानिकारक साबित हो रही हैं। उन्होंने Benjamin Netanyahu की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेना और देशों पर दबाव बनाना किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। सांसद बर्क ने उम्मीद जताई कि इन विरोध प्रदर्शनों से संबंधित नेताओं को सबक मिलेगा और भविष्य में ऐसी नीतियों से बचने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर इंसान का ज़मीर होता है, जो गलत और सही का फर्क समझता है, और अब वही आवाज अमेरिका की सड़कों पर दिखाई दे रही है।
What's Your Reaction?









