Sambhal: SIR में अव्यवस्था पर सांसद बर्क का बड़ा बयान- डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं, अव्यवस्था दूर करो, समयसीमा बढ़ाओ। 

SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) को लेकर बढ़ती समय सीमा की मांग पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि यह मांग बिल्कुल जायज़ है और

Nov 27, 2025 - 20:19
52 Views
Sambhal: SIR में अव्यवस्था पर सांसद बर्क का बड़ा बयान- डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं, अव्यवस्था दूर करो, समयसीमा बढ़ाओ। 
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) को लेकर बढ़ती समय सीमा की मांग पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि यह मांग बिल्कुल जायज़ है और प्रदेश की स्थिति को देखते हुए आयोग को कम से कम तीन महीने का अतिरिक्त समय देना चाहिए।

सांसद बर्क ने कहा कि नेता अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तीन महीने का समय बढ़ाने की मांग की है। यूपी एक बहुत बड़ा राज्य है, 25 करोड़ की आबादी है। इतने कम समय में SIR का काम पूरा करना बेहद मुश्किल है। हम पहले भी इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन जब चुनाव आयोग ये काम कर ही रहा है तो इसे पूरा समय मिलना चाहिए। आखिर इतनी जल्दबाज़ी क्यों? कोई चुनाव फिलहाल सिर पर नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि आयोग का उद्देश्य सही मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करना है, तो ज़रूरी है कि काम समय रहते ठीक तरह से पूरा हो। लंबी कतारें, भारी भीड़ और बूथ पर अधिक वोटरों की संख्या के चलते कई लोगों का काम अधूरा रह जा रहा है। इसलिए तीन महीने का समय बढ़ाना बेहद जरूरी है।

  • जनप्रतिनिधियों पर लग रहे आरोपों पर क्या बोले सांसद?

जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि SIR के काम में सहयोग नहीं कर पा रहे और जनता परेशान है, तो सांसद बर्क ने कहा कि जनता की बात एकदम सही है और उनकी चिंता जायज़ है। उन्होंने कहा यह काम BLO का है, लेकिन इसमें पार्टी और जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। अखिलेश यादव ने हर बूथ पर BLA नियुक्त किए हैं ताकि जनता की मदद हो सके। इसके अलावा मैंने अपनी हर विधानसभा में हेल्पलाइन नंबर जारी कराए हैं। जहां फोन से समस्या हल न हो, वहां टीम मौके पर जाकर समाधान कर रही है। शिकायतों पर मैं खुद निगरानी कर रहा हूँ। सांसद ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अधिक सक्रिय होकर जनता की मदद करें।

  • CM योगी के डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश पर प्रतिक्रिया

डिटेंशन सेंटर बनाने के फैसले पर सांसद बर्क ने इसे अनावश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस समय डिटेंशन सेंटर की कोई आवश्यकता नहीं है। अभी जरूरत इस बात की है कि SIR का काम पूरी गंभीरता के साथ हो, ताकि जनता का संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रह सके। वोट बनना लोगों का हक है, इसी के जरिए वे अपनी सरकार चुनते हैं। इसलिए फोकस सिर्फ इस बात पर होना चाहिए कि कोई भी व्यक्त‍ि वोट से वंचित न रह जाए। सांसद ने कहा कि सरकार और प्रशासन को पूरी प्राथमिकता SIR प्रक्रिया को सफल बनाने पर देनी चाहिए।

Also Read- Lucknow : मुख्यमंत्री ने एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक प्रभावी और सक्षम बनाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow