Sitapur: कम्पोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हीरपुर का आकस्मिक निरीक्षण।

सिधौली सीतापुर जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने सिधौली विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय हीरपुर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हीरपुर का

Nov 27, 2025 - 20:38
33 Views
Sitapur: कम्पोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हीरपुर का आकस्मिक निरीक्षण।
कम्पोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हीरपुर का आकस्मिक निरीक्षण।
  • बीईओ पुष्पराज सिंह के कार्यों में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज।
  • प्रधानाध्यापिका अख्तर जहां एवं सहायक अध्यापक आदित्य मिश्र को कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: सिधौली सीतापुर जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने सिधौली विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय हीरपुर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हीरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, निपुण तालिका रजिस्टर, यूनिट तालिका रजिस्टर, पी टी एम रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति पंजिका आदि की गहनतापूर्वक समीक्षा की।  

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता, मिड-डे-मील, छात्रों एवं अध्यापकों की उपस्थिति आदि को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाये। निर्धारित रोस्टर के अनुसार मानकों के अनुरूप मिड-डे-मील बच्चों को उपलब्ध कराया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पेरेन्टस टीचर मीटिंग का व्यापक स्तर पर आयोजन कराया जाये।

जिलाधिकारी ने कक्षा कक्ष में जाकर छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने छात्रों को प्रेरित किया कि पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी छात्र प्रतिदिन निर्धारित यूनीफार्म में समय से विद्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। साथ ही शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह के कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रधानाध्यापिका प्रा वि अख्तर जहां एवं सहायक अध्यापक आदित्य मिश्र को कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश भी दिये।

आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था बच्चों की उपस्थिति आदि को देखा तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से रोचक ढंग से बच्चों को सिखाये जाने पर जोर दिया।

Also Read- Lucknow: विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विजन स्टेकहोल्डर्स परामर्श के अंतर्गत पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र परामर्श का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow