Sitapur: कस्बे में हटवाया अतिक्रमण, नहर चौराहे से दाधीचि कुंड तक चला अभियान। 

कस्बे में शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा  ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान नहर चौराहे से दाधीचि कुंड तक जाने

By INA News Desk
Nov 21, 2025 - 18:04
67 Views
Sitapur: कस्बे में हटवाया अतिक्रमण, नहर चौराहे से दाधीचि कुंड तक चला अभियान। 
कस्बे में हटवाया अतिक्रमण, नहर चौराहे से दाधीचि कुंड तक चला अभियान। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS

मिश्रित(सीतापुर) कस्बे में शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा  ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान नहर चौराहे से दाधीचि कुंड तक जाने वाले मार्ग पर चलाया गया, जहाँ सड़क के दोनों ओर लगाई गई दुकानों को पीछे हटाया गया। साथ ही कानों के आगे पड़ी टिनों को खुलवाया गया। कस्बे के लोगों और दुकानदारों को इस संबंध में लगातार सूचित किया जा रहा है।

नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। सभी दुकानदारों और निवासियों से अपील की गई है कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा न करने पर नगर पालिका द्वारा जेसीबी का उपयोग कर अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। इस मौके पर ईओ विंध्याचल और कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Also Read- Lucknow: खादी महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, ग्रामीण कारीगरों के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिला नया आयाम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow