Sitapur: स्वर्गीय यशोदा कन्या महाविद्यालय मिश्रिख में कॉरपोरेट स्किल डेवलपमेंट पर प्रेरक व्याख्यान। 

सीतापुर। स्वर्गीय यशोदा कन्या महाविद्यालय, मिश्रिख में प्राचार्या डॉ. ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में “कॉरपोरेट स्किल डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं आज के समय में संचार का महत्व” विषय

Oct 14, 2025 - 21:19
52 Views
Sitapur: स्वर्गीय यशोदा कन्या महाविद्यालय मिश्रिख में कॉरपोरेट स्किल डेवलपमेंट पर प्रेरक व्याख्यान। 
स्वर्गीय यशोदा कन्या महाविद्यालय, मिश्रिख में कॉरपोरेट स्किल डेवलपमेंट पर प्रेरक व्याख्यान। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया  INA NEWS

सीतापुर। स्वर्गीय यशोदा कन्या महाविद्यालय, मिश्रिख में प्राचार्या डॉ. ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में “कॉरपोरेट स्किल डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं आज के समय में संचार का महत्व” विषय पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाइम्स प्रो (टाइम्स ऑफ इंडिया) के सीनियर मैनेजर श्री फैसल खान को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

अपने प्रभावशाली व्याख्यान में फैसल खान ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट संचार कौशल, आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रोफेशनल एटीट्यूड सफलता की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि प्रभावी संवाद व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है और कॉरपोरेट जगत में अवसरों के द्वार खोलता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रचना भारती, प्रमोद वैश तथा समस्त प्राध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्या डॉ. ज्योति गुप्ता ने फैसल खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक सत्र विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास के प्रति नई ऊर्जा का संचार करते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक सिद्ध हुआ।
Also Read- बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका- अररिया के चार बार विधायक जनार्दन यादव ने थामा जन सुराज का दामन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow