Sitapur: भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह ने पत्रकारों को किया सम्मानित, कहा- पत्रकार समाज को देते हैं नई दिशा। 

नगर के एक डिग्री कॉलेज  में आयोजित किया गया पत्रकार सम्मान समारोह,जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक निजी डिग्री कॉलेज में पत्रकार सम्मान समारोह का

Oct 14, 2025 - 21:05
33 Views
Sitapur: भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह ने पत्रकारों को किया सम्मानित, कहा- पत्रकार समाज को देते हैं नई दिशा। 
भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह ने पत्रकारों को किया सम्मानित

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लहरपुर/सीतापुर। नगर के एक डिग्री कॉलेज  में आयोजित किया गया पत्रकार सम्मान समारोह,जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक निजी डिग्री कॉलेज में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी रवि वर्मा के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोजपुरी फिल्म के दबंग अभिनेता संग्राम सिंह पटेल थे,उन्होंने पत्रकारों का माल्यार्पण कर  उन्हें  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं जो जनता की समस्याओं को उठाकर उसके समाधान का हर संभव प्रयास कर समाज के हित में संघर्ष करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रघुवंश अवस्थी ने की कार्यक्रम का संचालन पत्रकार हाशिम अंसारी ने किया इस मौके पर क्षेत्र के तंबौर, लहरपुर , परसेंडी से आए पत्रकारों को माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी नेत्री रेनू यादव, वरिष्ठ पत्रकार रघुवंश अवस्थी,  ज्ञानेंद्र पांडे ,ओमकार वर्मा,  पत्रकार अंकित अंकित दीक्षित बलराम मिश्रा, अनमोल तिवारी, रवि शाक्य, ,निर्मल पांडे,  ओमकार वर्मा, बलराम मिश्र, विपिन अवस्थी  किसान नेता अजीत वर्मा,सहित भारी संख्या में पत्रकार व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Read- बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका- अररिया के चार बार विधायक जनार्दन यादव ने थामा जन सुराज का दामन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow