Sitapur: मिशन शक्ति 5,0  के तहत  छात्रा दीक्षा विमल डीएम व पूजा भारती  एक दिन की बनी एसपी।

महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीतापुर में कक्षा- 12 की छात्रा दीक्षा विमल को एक

Oct 14, 2025 - 20:54
62 Views
Sitapur: मिशन शक्ति 5,0  के तहत  छात्रा दीक्षा विमल डीएम व पूजा भारती  एक दिन की बनी एसपी।
मिशन शक्ति 5,0  के तहत  छात्रा दीक्षा विमल डीएम व पूजा भारती  एक दिन की बनी एसपी।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीतापुर में कक्षा- 12 की छात्रा दीक्षा विमल को एक दिन का प्रतीकात्मक जिलाधिकारी  व  कक्षा 12 की छात्रा पूजा भारती को एक दिन का एसपी बनाया गया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में दीक्षा विमल का स्वागत किया गया और उन्हें जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठाकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। छात्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली और महिलाओं की सुरक्षा व छात्राओं की शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार भी रखे।

वहीं एक दिन की एसपी पूजा भारती ने जनसुनवाई सुनते हुए फरियादी महिला की समस्या सुनी और  एस एच ओ मिश्रिख को फोन करके  फरियादी महिला की समस्या को देखते हुए निस्तारण करने की सख्त निर्देश दिए ।जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्म-विश्वास बढ़ाना और उन्हें नेतृत्व की ज़िम्मेदारियों का अनुभव कराना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

गौरतलब है कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बेटियों को समाज में नेतृत्व और सशक्तिकरण का अनुभव दिलाने के लिए विभिन्न जिलों में ऐसी पहल की जा रही है।

Also Read- Lucknow : श्रमिक कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के मध्य RPL Training हेतु MOU हस्ताक्षरित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow