Hardoi: मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने किया महिलाओं एवं बच्चों से शक्ति संवाद। 

मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द सभागार में शक्ति संवाद के तहत जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल

By INA News Desk
Oct 13, 2025 - 17:09
64 Views
Hardoi: मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने किया महिलाओं एवं बच्चों से शक्ति संवाद। 
मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने किया महिलाओं एवं बच्चों से शक्ति संवाद। 
  • बच्चे मोबाइल फोन का प्रयोग पढ़ाई एवं अन्य अच्छी जानकारी के लिए करें:- अनुनय झा
  • महिला लाभार्थियों एवं बच्चों की पेंशन समय से उनके खातों में भेजी जायेगी:-जिलाधिकारी

हरदोई: मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द सभागार में शक्ति संवाद के तहत जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड व सामान्य),स्पॉन्सरशिप योजना तथा पति की मृत्युपरांत महिला पेंशन के लाभार्थी बच्चों व महिलाओं के साथ संवाद किया।

शक्ति संवाद में जिलाधिकारी ने उक्त योजनाओं के लाभार्थी बच्चों से उनके नाम, कक्षा, स्कूल का नाम तथा पसंदीदा विषय आदि के बारे में जानकारी ली तथा उनके अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई आदि के बारे में पूछा। उन्होने योजनाओं के लाभार्थियों बच्चों से कहा कि मोबाइल फोन का प्रयोग अपनी पढ़ाई एवं अन्य अच्छी जानकारी के लिए करें। जिलाधिकारी ने कोविड या अन्य कारणों से हुई पति के मृत्युपरांत महिला पेंशन लाभार्थियों से संवाद में कहा कि अगर किसी लाभार्थी की पेंशन किसी कारण नहीं आती है तो इसकी जानकारी विभाग को समय पर उपलबध करायें। उन्होने कहा कि पेंशन पाने वाली महिला लाभार्थियों एवं बच्चों की पेंशन समय से उनके खातों में भेजी जायेगी।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि उ0प्र0 मुख्यमंख्ी बाल सेवा योजना में सामान्य में ऐसे किशोर जिन्होने 01 मार्च 2020 के बाद अपने माता पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभााव को खो दिया है ऐसे सम्मलित परिवारों के बच्चों को प्रतिमाह रू0-2500/- का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाना है और वर्तमान में 2646 बच्चों का जिलाधिकारी महोदय से अनुमोदन लिया जा चुका है तथा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 महामारी से प्रभावित बच्चों हितार्थ रू0- 4000/- व उच्च शिक्षा हेतु 166 छात्र/छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है और प्रवर्तकता स्पॉन्सरशिप योजना के तहत किशोर न्याय बालकों की देख रेख और संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत स्पॉन्सरशिप परिवारों को बच्चों की चिकित्सा, शिक्षा और विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्तमान में जिलाधिकारी महोदय से 1721 बच्चों का अनुमोदन लिया जा चुका है।

पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना में अब तक सत्यापित 94687 लाभार्थियो को पीएमएमएस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 11718 आवेदन पत्रों को स्वीकृत कराकर शासन को अग्रसारित किया गया है।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, योजनाओं से जुड़े लाभार्थी एवं पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi : थाना कोतवाली देहात में अवैध आतिशबाजी भंडारण के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement