Sambhal: सम्भल में एसडीएम ने सांसद की स्व-गणना कराई, सांसद बर्क ने उठाई जातीय जनगणना की मांग।

सम्भल में जनगणना अभियान के बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा जोरदार तरीके

May 13, 2026 - 14:53
134 Views
Sambhal: सम्भल में एसडीएम ने सांसद की स्व-गणना कराई, सांसद बर्क ने उठाई जातीय जनगणना की मांग।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में जनगणना अभियान के बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एक बार फिर जातीय जनगणना का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। सांसद ने कहा कि विपक्ष लगातार संसद में यह मांग करता रहा है कि सामान्य जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना भी कराई जाए ताकि हर बिरादरी और जाति की सही संख्या सामने आ सके और उसी हिसाब से लोगों को उनका हक और इंसाफ मिल सके।

सांसद बर्क ने कहा कि गृह मंत्री ने संसद में साफ किया है कि फिलहाल पहले चरण में मकानों की गणना की जा रही है, जबकि दूसरे चरण में जातीय जनगणना का कॉलम भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी जनगणना का विरोध नहीं किया बल्कि लगातार यह सवाल उठाया कि 2021 में होने वाली जनगणना में देरी क्यों हुई। सांसद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सरकारी टीम को सही जानकारी दें। साथ ही सरकार से मांग की कि ग्रामीण और कमजोर तबकों तक अधिकारी खुद पहुँचें ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए। वहीं उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है और सम्भल में लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील, सप्लाई ऑफिस और कोर्ट परिसरों में विशेष शिविर लगाए गए हैं जहाँ ऑपरेटर लोगों की स्व-गणना में मदद कर रहे हैं। एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क की भी स्व-गणना पूरी कराई गई और उन्हें एचएलओ आईडी उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान को आगे बढ़ाएँ ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक होकर जनगणना प्रक्रिया में शामिल हों।

Also Read- 'रवि किशन जैसे लंबे बाल नहीं, मेरे जैसे छोटे बाल रखें', मुख्यमंत्री योगी का युवाओं को मजाकिया परामर्श।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow