Hardoi: रामनवमी पर महाराज सिंह पार्क में गूंजा जय श्रीराम, भक्ति और उत्साह से सजा भव्य जन्मोत्सव समारोह। 

श्री वैष्णों देवी जन जागरण सेवा समति द्वारा नगर के महाराज सिंह पार्क  में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत

Mar 27, 2026 - 16:47
206 Views
Hardoi: रामनवमी पर महाराज सिंह पार्क में गूंजा जय श्रीराम, भक्ति और उत्साह से सजा भव्य जन्मोत्सव समारोह। 
रामनवमी पर महाराज सिंह पार्क में गूंजा जय श्रीराम, भक्ति और उत्साह से सजा भव्य जन्मोत्सव समारोह। 

Hardoi: श्री वैष्णों देवी जन जागरण सेवा समति द्वारा नगर के महाराज सिंह पार्क  में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।  समिति द्वारा तत्वावधान में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और राम जन्म के मंगल गीतों के साथ हुई। ठीक दोपहर के समय भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे परिसर को आकर्षक फूलों व ग़ुब्बारों से सजाया गया जो सभी का मन मोह रहा था।

इस अवसर  अयोध्या से पधारे कथा व्यास प्रशांत जी ने राम जन्म की भावपूर्ण कथा सुनाई। अयोध्या के राजा महाराज दशरथ के कोई संतान नहीं थी, जिससे वे बहुत चिंतित रहते थे। तब उन्होंने महान श्रृंगी ऋषि से से पुत्र प्राप्ति के लिए “पुत्रकामेष्टि यज्ञ” कराया। यज्ञ के फलस्वरूप अग्नि देव प्रकट हुए और उन्होंने राजा दशरथ को खीर (पायसम) से भरा पात्र दिया, जिसे उनकी तीनों रानियों—कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा—को बांटा गया। समय आने पर चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को, अयोध्या में महारानी कौशल्या ने भगवान श्रीराम को जन्म दिया। उसी समय कैकेयी से भरत और सुमित्रा से लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने धरती पर अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए जन्म लिया। राम जन्म के समय पूरे अयोध्या में आनंद और उत्सव का माहौल था। देवताओं ने पुष्प वर्षा की और चारों ओर मंगल ध्वनि गूंज उठी। यही कारण है कि हर वर्ष इस दिन को राम नवमी के रूप में बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

यह कथा हमें सिखाती है कि जब-जब धर्म पर संकट आता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर संसार में संतुलन स्थापित करते हैं। कथा में ठीक बारह बजते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष व घण्टा घडियाल से गूंज उठा।प्रभु जन्म के समय भजन-कीर्तन पर भक्त जमकर झूमें।

आयोजन में संतोष मिश्र, शिव कुमार पाण्डेय,मोहन मिश्र, बबलू मिश्र,राजेन्द्र द्विवेदी,मुरारी लाल पाठक,संजय मिश्रा,विनीत श्रीवास्तव, चिंतल शुक्ल,रामवीर सिंह,उमाकांत त्रिवेदी,मोहिनी श्रीवास्तव, मीरा मिश्रा,रिया शुक्ला, मीरा शुक्ला,अंशिका दीक्षित, कोमल दीक्षित,रश्मि पाण्डेय, सीता यादव,पूनम पांडेय,पूनम सिंह,मनीषा तिवारी, महेश्वरी गुप्ता, शैली गुप्ता,रेखा सिंह, आशा सिंह,सुनीता आलोक बिहारी,गंगा देवी,नीरज मिश्रा,संगीता शुक्ला आदि रहे।

Also Read- Gorakhpur: 'आंखें बंद करिए, आपको कुछ गिफ्ट देना है'- 4 साल की यशस्विनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिफ्ट किया 'बुलडोजर'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow