Lakhimpur- Kheri : दहेज के लिए विवाहिता को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप, आरोपी पति पुलिस हिरासत में
परिजनों का कहना है कि निकाह के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पांच तोला सोना और करीब दस लाख रुपये का सामान व नकदी दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर
लखीमपुर खीरी के कस्बा धौरहरा स्थित मोहल्ला इज्जत नगर की रहने वाली यासमिन बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतका के भाई फुरकान सिद्दीकी ने अपने बहनोई पर दहेज के लिए उसकी बहन को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, यासमिन का निकाह लगभग 22 महीने पहले श्रावस्ती जिले के जमुनहा बाजार निवासी अकरम के साथ हुआ था, जो पेशे से झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है।
परिजनों का कहना है कि निकाह के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पांच तोला सोना और करीब दस लाख रुपये का सामान व नकदी दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर अक्सर दबाव बनाते थे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद उन्हें केवल बीमारी की सूचना दी गई और शव को गुपचुप तरीके से लखीमपुर लाया जा रहा था। जब वे सिसैया पहुंचे, तब उन्हें बहन की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही धौरहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









