Lakhimpur- Kheri : मजदूरी मांगने पर दलित युवक को खौलते कड़ाहे में फेंका, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे जलते हुए कड़ाहे में झोंक दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसे सही इलाज नहीं मिलने दिया और शिका
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलिकपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गन्ना कोल्हू पर काम करने वाले एक दलित श्रमिक कुलदीप को अपनी मेहनत की मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि बकाया पैसे मांगने पर दबंगों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे खौलते हुए गन्ने के रस से भरे कड़ाहे में धक्का दे दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।
मृतक के पिता खेमकरन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुलदीप पिछले पांच महीनों से गांव के ही साजिद खां के कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था। घटना वाले दिन जब उसने अपने पैसे मांगे, तो साजिद, राशिद और हामिद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे जलते हुए कड़ाहे में झोंक दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसे सही इलाज नहीं मिलने दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता और बच्चों के भरण-पोषण का भरोसा दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









