Lucknow : युवाओं की रचनात्मकता को 'वीबी-जीराम जी' अधिनियम से मिलेगी नई उड़ान, अधिनियम के LOGO डिजाइन, Quiz और Reel प्रतियोगिता का आगाज़

सोशल मीडिया के प्रभाव को देखते हुए 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें प्रतिभागी 30-60 सेकंड के वीडियो के माध्यम से अपने गांव की खूबसूरती और विकास की कहानियों को साझा कर सकें

By INA News Desk
Mar 25, 2026 - 21:48
21 Views
Lucknow : युवाओं की रचनात्मकता को 'वीबी-जीराम जी' अधिनियम से मिलेगी नई उड़ान, अधिनियम के LOGO डिजाइन, Quiz और Reel प्रतियोगिता का आगाज़
Lucknow : युवाओं की रचनात्मकता को 'वीबी-जीराम जी' अधिनियम से मिलेगी नई उड़ान, अधिनियम के LOGO डिजाइन, Quiz और Reel प्रतियोगिता का आगाज़

प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथियां बढ़ाई गयीं

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये है कि रोचक, ज्ञानवर्धक व ग्रामीण किकास को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा मे आयोजित की जा रही वीबी - जी राम जी अधिनियम के LOGO डिजाइन, Quiz और Reel प्रतियोगिता मे अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को प्रतिभाग कराने के हर सम्भव प्रयास किये जांय, इसकी अन्तिम तिथि बढ़ा दी गयी है ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं व युवतियों के लिए यह सुनहरा अवसर है, रचनात्मकता और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित तीन प्रमुख राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। युवक व युवतियाँ अपने गाँव, अपनी सोच और अपनी कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के अवसर का उपयोग करें। अभी पंजीकरण करें और अपनी प्रतिभा को देशव्यापी पहचान दें।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत ग्रामीण विकास और नवाचार को नई दिशा देने के लिए तीन बड़ी प्रतियोगिताओं की घोषणा की गयी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं की कला, ज्ञान और डिजिटल कौशल के माध्यम से ग्रामीण भारत की एक नई पहचान संवारना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत लोगो ‘डिजाइन, क्विज़ और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं’ का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करेंगी, बल्कि उन्हें ग्रामीण संस्कृति और आत्मनिर्भरता के विजन से भी परिचित कराएंगी, साथ ही साथ 'वीबी- जी राम जी' अधिनियम के बारे मे आम लोगो को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त होगीऔर कतिपय भ्रान्तियां भी दूर होंगी। 

प्रतियोगिताओं का विवरण और पुरस्कार

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता: ग्राफिक डिजाइनरों और चित्रकारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। प्रतिभागियों को एक ऐसा प्रभावशाली लोगो तैयार करना है,जो योजना के विजन को प्रदर्शित करे। विजेता को रू 50,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्छ2026
के स्थान पर अब 4 अप्रैल 2026(शाम 5:45 बजे तक) कर दी गयी है।

'माय विलेज' रील/वीडियो प्रतियोगिता: सोशल मीडिया के प्रभाव को देखते हुए 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें प्रतिभागी 30-60 सेकंड के वीडियो के माध्यम से अपने गांव की खूबसूरती और विकास की कहानियों को साझा कर सकेंगे।  इसकी अन्तिम तिथि बढ़ाकर 05 अप्रैल 2026 कर दी गयी है।

वीबी -'जी राम जी' क्विज़ प्रतियोगिता: ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का अवसर मिलेगा।विकसित भारत-G RAM G क्विज प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 अप्रैल 2026 कर दी गयी है।

इच्छुक प्रतिभागी (MyGov या MYBharat) पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास को नई ऊर्जा देगी। मंत्रालय ने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी रचनात्मकता और नवाचार के जरिए 'आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत' के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें और देश के विकास को नई गति प्रदान करें। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने सभी उपायुक्त (श्रम रोजगार) को निर्देश दिये है कि वह बड़ी संख्या में अर्ह लोगो को प्रतिभाग कराएं

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow