Sambhal: अवैध ईंधन पर सख्ती: ईंट भट्टों पर टायर जलाने का खुलासा, कार्रवाई के निर्देश। 

सम्भल जनपद में प्रदूषण फैलाने वाले ईंट भट्टों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट सुधीर

By INA News Desk
Mar 28, 2026 - 21:17
59 Views
Sambhal: अवैध ईंधन पर सख्ती: ईंट भट्टों पर टायर जलाने का खुलासा, कार्रवाई के निर्देश। 
अवैध ईंधन पर सख्ती: ईंट भट्टों पर टायर जलाने का खुलासा, कार्रवाई के निर्देश। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में प्रदूषण फैलाने वाले ईंट भट्टों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शनिवार को थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम कुरकावली स्थित शान ब्रिक वर्क एवं खालसा ईंट उद्योग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इन भट्टों पर टायर जलाने के बाद बचने वाले काले पाउडर का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध है और पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है।

नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग को संबंधित ईंट उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने ग्राम मुजफ्फरपुर स्थित हिलाल ईंट कंपनी का भी निरीक्षण किया। यहां भी हालात संतोषजनक नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान करीब 10 कुंतल टायर की राख मौके पर पाई गई, जिसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जा रहा था। इस पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्रदूषण फैलाने वाले ईंट भट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Noida/Jewar: आधुनिकता के साथ संस्कृति का संगम: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिजाइन दे रहा ‘भारत दर्शन’ का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow