Hapur : हापुड़ में एसएसबी जवान राजीव गिरी को अंतिम विदाई

तिरंगे में लिपटा उनका शरीर गांव पहुंचा तो पत्नी नीलम, दो बेटे, एक बेटी, तीन भाई और एक बहन सहित पूरा परिवार रो पड़ा। गांववासियों ने भारत माता की जय और अमर रहे के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांज

By INA News Desk
Mar 22, 2026 - 23:22
66 Views
Hapur : हापुड़ में एसएसबी जवान राजीव गिरी को अंतिम विदाई
Hapur : हापुड़ में एसएसबी जवान राजीव गिरी को अंतिम विदाई

हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव में एसएसबी के हवलदार राजीव गिरी का पार्थिव शरीर पहुंचने पर पूरा इलाका शोक में डूब गया। दिल्ली में ड्यूटी के दौरान लीवर सोरायसिस बीमारी से ग्रस्त राजीव गिरी का निधन हो गया था। पिछले दो महीने से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तिरंगे में लिपटा उनका शरीर गांव पहुंचा तो पत्नी नीलम, दो बेटे, एक बेटी, तीन भाई और एक बहन सहित पूरा परिवार रो पड़ा। गांववासियों ने भारत माता की जय और अमर रहे के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि सभा में एसएसबी के अधिकारी, कंपनी कमांडर और ग्रामीणों ने सलामी दी। हरकेश गिरी, नरोत्तम गिरी, पुष्पेंद्र सिंह जैसे लोग भी मौजूद रहे। गांव के लोग कहते हैं कि राजीव गिरी की देश सेवा पर गर्व है लेकिन उनकी असमय मौत ने सबका दिल तोड़ दिया। गांव में सन्नाटा छा गया है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow