Sambhal: सम्भल में एम्स की मांग तेज: आजाद अधिकार सेना ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। ‘आजाद अधिकार सेना’ पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर

Mar 30, 2026 - 17:31
62 Views
Sambhal: सम्भल में एम्स की मांग तेज: आजाद अधिकार सेना ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
ख़िज़र गौस, प्रदेश महासचिव, आजाद अधिकार सेना पार्टी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। ‘आजाद अधिकार सेना’ पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनपद सम्भल में एम्स (AIIMS) की स्थापना की मांग की है।

प्रेस नोट के अनुसार, वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एम्स जैसे बड़े संस्थानों के विस्तार की बात सामने आई थी। इसी को आधार बनाते हुए पार्टी ने मांग उठाई कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में से एक संभल में एम्स की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। खिजर गौस ने बताया कि सम्भल जनपद की करीब 70 प्रतिशत आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है और यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली या लखनऊ जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी हानि होती है। कई बार रास्ते में ही मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सम्भल भौगोलिक रूप से मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों—बिजनौर, बदायूं, रामपुर और अमरोहा—के लिए भी केंद्र बिंदु बन सकता है। ऐसे में यहां एम्स की स्थापना से पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द भूमि चिन्हित कर सम्भल में एम्स की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

Also Read- इजरायल और अमेरिका का ईरान पर भीषण हवाई हमला: रणनीतिक ठिकाने तबाह, 20 की मौत के बाद तेहरान में हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow