Lucknow: अलीगंज शीतगृह पार्क के लिए प्रवेश शुल्क और समय सारिणी तय, सुबह 4 से 8 बजे तक प्रवेश रहेगा निःशुल्क

जिला उद्यान विकास समिति, लखनऊ द्वारा राजकीय शीतगृह परिसर, अलीगंज, लखनऊ क्षेत्र के आम जनमानस एवं प्रातः/सायंकालीन

Jul 31, 2026 - 22:02
59 Views
Lucknow: अलीगंज शीतगृह पार्क के लिए प्रवेश शुल्क और समय सारिणी तय, सुबह 4 से 8 बजे तक प्रवेश रहेगा निःशुल्क
अलीगंज शीतगृह पार्क के लिए प्रवेश शुल्क और समय सारिणी तय, सुबह 4 से 8 बजे तक प्रवेश रहेगा निःशुल्क
  • राजकीय शीतगृह परिसर, अलीगंज, लखनऊ के पार्क में प्रवेश शुल्क और समय सारिणी निर्धारित
  • आमजनों को भ्रमण हेतु सुबह 4 से 8 बजे तक प्रवेश निःशुल्क

लखनऊ: जिला उद्यान विकास समिति, लखनऊ द्वारा राजकीय शीतगृह परिसर, अलीगंज, लखनऊ क्षेत्र के आम जनमानस एवं प्रातः/सायंकालीन भ्रमणकर्ताओं को सूचित किया गया है कि पार्क प्रबंधन, रख-रखाव और सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रवेश शुल्क, मॉर्निंग वॉक पास शुल्क तथा उद्यान संचालन समय का निर्धारण किया गया है।

इसके तहत दैनिक प्रवेश शुल्क आम जनमानस के लिए 5 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन रखा गया है। मॉर्निंग वॉक पास (सामान्य) के लिए मासिक शुल्क 100 रुपये, त्रैमासिक 250 रुपये और अर्धवार्षिक 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती पास में मासिक 50 रुपये, त्रैमासिक 100 रुपये और अर्धवार्षिक 200 रुपये का शुल्क रखा गया है। 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। 

शीतगृह परिसर, उद्यान में घूमने-टहलने का समय ग्रीष्मकालीन (1 अप्रैल से 30 सितंबर) में प्रातः 4 से 9 बजे और सायंकाल 5 से 9 बजे तक तथा शीतकालीन (1 अक्टूबर से 31 मार्च) में प्रातः 5 से 9 बजे और सायंकाल 5 से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।  प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जिला उद्यान अधिकारी, लखनऊ ने अलीगंज क्षेत्र के सभी नागरिकों से निर्धारित दरों व समय सारिणी का पालन करते हुए पार्क की स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Also Read- औरैया में पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति ने तोड़ा दम, अमर प्रेम की कहानी देखकर हर कोई भावुक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow